राजधानी के पर्यावास भवन की छत पर बनी लोहे की जाली पर चढ़कर एक कर्मचारी ने जमकर हंगामा किया। इससे भवन की छत पर कर्मचारियों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी अब्दुल सईद जाली में खड़े होकर गाली-गलौच कर रहा था और आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। सईद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम का कर्मचारी है। उसे एक महीने से वेतन नहीं मिला है। मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने कर्मचारी को नीचे उतार लिया।
सरकारी पर्यावास भवन की जाली पर चढ़ा खाद्य विभाग का कर्मचारी, एक महीने की सैलरी नहीं मिलने से नाराज था
• CHANDRASHEKHAR SINGH